Department of Hindi

Department of Hindi

हिन्दी भाषा हिभाग

हिन्दी विभाग स्नातक स्तर पर वर्ष 2015 से लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त रूप से संचालित हो रहा है। हिन्दी विभाग मुख्य रूप से हिन्दी भाषा और साहित्य के अध्ययन, शिक्षण और विकास से संबंधित है। यह भाषा के विभिन्न पहलुओं जैसे हिन्दी साहित्य, हिन्दी व्याकरण, भाषाविज्ञान, अनुवाद और जनसंचार का गहन अध्ययन करता है।

हिन्दी विभाग’ हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने और साहित्य को समृद्ध करने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य करता है। हिन्दी भाषा की समझ को विकसित करने हेतु विभाग द्वारा विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

विभाग में समय-समय पर विविध प्रकार के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे—कवि सम्मेलन, काव्य संगोष्ठी, नाटक, व्याख्यान आदि, जिससे छात्रों को हिन्दी साहित्य और संस्कृति की गहन जानकारी प्राप्त होती है।
हिन्दी विभाग के छात्र हिन्दी साहित्य, अनुवाद, भाषाविज्ञान, जनसंचार और पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करते हैं। हिन्दी विभाग नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए रचनात्मक कार्यों में संलग्न है। विद्यार्थियों में लोक और शिष्ट साहित्य को आधुनिक दृष्टिकोण से परखने की योग्यता विकसित करना, तथा लोक और विश्व के बीच अंतर्संबंध स्थापित करते हुए वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अपने स्थान का निर्धारण करना हमारे अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य है। हिन्दी वैज्ञानिक रूप से भारत की राजभाषा है और यह भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। भारत के संविधान में राष्ट्रभाषा शब्द का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
Scroll to Top